कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 22.55% बढ़कर 5,480 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 03:44 PM

kotak mahindra bank s net profit rises 22 55 to 5 480 crore in first quarter

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 22.55 प्रतिशत बढ़कर 5,480.46 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 4,472.18 करोड़ रुपए था। एकल आधार पर, जून...

मुंबईः निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 22.55 प्रतिशत बढ़कर 5,480.46 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 4,472.18 करोड़ रुपए था। एकल आधार पर, जून 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 4,122.96 करोड़ रुपए रहा, जबकि 2025-26 की समान तिमाही में 3,281.68 करोड़ रुपए था। 

बैंक की शुद्ध मुख्य ब्याज आय आलोच्य तिमाही में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 7,928 करोड़ रुपए हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 7,259 करोड़ रुपए थी। हालांकि, जून तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन घटकर 4.53 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4.65 प्रतिशत और पिछली मार्च तिमाही में 4.67 प्रतिशत था। 

निवेशकों के समक्ष दी गई प्रस्तुती के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बैंक की कुल जमा राशि सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 5.59 लाख करोड़ रुपए हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 4.92 लाख करोड़ रुपए थी। बैंक द्वारा दिया गया कर्ज जून तिमाही में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 5.28 लाख करोड़ रुपए हो गया जो 2025-26 की समान तिमाही में 4.59 लाख करोड़ रुपए था। आलोच्य तिमाही में बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 30 जून, 2026 को 1.18 प्रतिशत रहा, जो 2025-26 की समान तिमाही में 1.48 प्रतिशत और 31 मार्च, 2026 को 1.20 प्रतिशत था।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!