अशोक लेलैंड की जनवरी में कुल बिक्री 27 प्रतिशत बढ़ी

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 02:56 PM

ashok leyland s total sales increased by 27 percent in january

वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री जनवरी में 27 प्रतिशत बढ़कर 21,920 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 17,213 वाहन बेचे थे। अशोक लेलैंड ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसकी घरेलू बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 20,079...

नई दिल्लीः वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री जनवरी में 27 प्रतिशत बढ़कर 21,920 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 17,213 वाहन बेचे थे। अशोक लेलैंड ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसकी घरेलू बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 20,079 इकाई रही, जबकि जनवरी, 2025 में यह 15,327 इकाई थी। 

कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 12,833 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 9,864 इकाई थी। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 7,246 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 5,463 इकाई रही थी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!