TVS मोटर का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 46.26% बढ़कर 891.26 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 28 Jan, 2026 04:29 PM

tvs motor s net profit increased by 46 26 891 26 crore in third quarter

दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 46.26 प्रतिशत बढ़कर 891.26 करोड़ रुपए रहा। मजबूत बिक्री के दम पर कंपनी का लाभ बढ़ा है। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने पिछले वित्त...

नई दिल्लीः दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 46.26 प्रतिशत बढ़कर 891.26 करोड़ रुपए रहा। मजबूत बिक्री के दम पर कंपनी का लाभ बढ़ा है। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 609.35 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय 14,755.52 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 11,034.88 करोड़ रुपए थी। 

वाहन विनिर्माता कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में कुल खर्च 13,369.2 करोड़ रुपए से अधिक था, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 10,175.23 करोड़ रुपए था। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में अंतरराष्ट्रीय व्यापार सहित कुल दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। तीसरी तिमाही में बिक्री 15.44 लाख इकाइयों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 12.12 लाख इकाई थीं।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!