Holidays Alert: 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें अपने शहर के बैकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 01 Sep, 2025 11:39 AM

banks will remain closed for 15 days see the list bank holidays

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2025 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस दौरान देशभर में अलग-अलग राज्यों में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियां राष्ट्रीय अवकाश, त्योहारों और क्षेत्रीय पर्वों के आधार पर तय की गई हैं और इनमें...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2025 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस दौरान देशभर में अलग-अलग राज्यों में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियां राष्ट्रीय अवकाश, त्योहारों और क्षेत्रीय पर्वों के आधार पर तय की गई हैं और इनमें सरकारी व निजी दोनों बैंक शामिल होंगे। इन छुट्टियों में कर्म पूजा, पहला ओणम, ईद-ए-मिलाद, थिरुवोनम, इंद्रजात्रा, नवरात्र स्थापना, महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन, महा सप्तमी और दुर्गा पूजा शामिल हैं।

कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

  • 3 सितंबर (बुधवार): झारखंड – कर्म पूजा
  • 4 सितंबर (गुरुवार): केरल – पहला ओणम
  • 5 सितंबर (शुक्रवार): कई राज्यों में – ईद-ए-मिलाद और थिरुवोनम
  • 6 सितंबर (शनिवार): सिक्किम और छत्तीसगढ़ – ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा
  • 7 सितंबर (रविवार): पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा
  • 12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर – ईद-ए-मिलाद के अगले शुक्रवार
  • 13 सितंबर (दूसरा शनिवार): पूरे देश में बैंकों की अवकाश रहेगा
  • 14 सितंबर (रविवार): पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 21 सितंबर (रविवार):देश के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे
  • 22 सितंबर (सोमवार): राजस्थान – नवरात्र स्थापना
  • 23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर – महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन
  • 27 सितंबर (चौथा शनिवार): देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 28 सितंबर (रविवार): पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 29 सितंबर (सोमवार): त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल – महा सप्तमी/दुर्गा पूजा
  • 30 सितंबर (मंगलवार): कई राज्यों में – महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा

ग्राहकों के लिए जरूरी बातें

  • छुट्टियां राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए स्थानीय शाखा या बैंक की वेबसाइट से पुष्टि करना बेहतर है।
  • बैंक बंद रहने पर भी नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और बैलेंस चेक जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं।
  • एटीएम से नकद निकासी और डिपॉजिट मशीन से कैश जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!