भारत फोर्ज का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 17% घटकर 233.45 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 07 May, 2026 03:07 PM

bharat forge s net profit declines 17 to 233 45 crore in q4

रक्षा उपकरण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत घटकर 233.45 करोड़ रुपए रहा। कंपनी को 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 282.62 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। भारत फोर्ज...

नई दिल्लीः रक्षा उपकरण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत घटकर 233.45 करोड़ रुपए रहा। कंपनी को 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 282.62 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। भारत फोर्ज ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 4,528.04 करोड़ रुपए हो गई जो एक वर्ष पहले समान तिमाही में 3,852.6 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कुल खर्च 3,483.04 करोड़ रुपए से बढ़कर 4,089.33 करोड़ रुपए हो गया। 

भारत फोर्ज ने कहा कि चौथी तिमाही में उसे कुल 98.73 करोड़ रुपए का असाधारण खर्च वहन करना पड़ा जिसमें अनुषंगी कंपनी में निवेश में कमी, श्रम संहिता का प्रभाव एवं उसकी जर्मन इकाई भारत फोर्ज सीडीपी जीएमबीएच के पुनर्गठन से जुड़े आकस्मिक खर्च शामिल हैं। 

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 2025-26 के लिए दो रुपए अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 6.5 रुपए के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एकीकृत शुद्ध लाभ 1,089.4 करोड़ रुपए रहा जो 2024-25 में 913.28 करोड़ रुपए था। राजस्व 15,122.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 16,811.65 करोड़ रुपए हो गया। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!