EPFO सदस्यों के लिए बड़ी खबर, अलग हो सकता है PF और पैंशन खाता

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Jun, 2021 10:46 AM

big news for epfo members pf and pension account may be separate

करीब 6 करोड़ ई.पी.एफ.ओ. सदस्यों के लिए बड़ी खबर है। मोदी सरकार मासिक पैंशन भुगतान की सुरक्षा के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) द्वारा कवर किए गए औपचारिक क्षेत्र के कर्मचारियों के भविष्य निधि और पैंशन खातों को अलग कर

बिजनेस डेस्कः करीब 6 करोड़ ई.पी.एफ.ओ. सदस्यों के लिए बड़ी खबर है। मोदी सरकार मासिक पैंशन भुगतान की सुरक्षा के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) द्वारा कवर किए गए औपचारिक क्षेत्र के कर्मचारियों के भविष्य निधि और पैंशन खातों को अलग कर सकती है। दो सरकारी अधिकारियों के अनुसार सरकार ऐसा इसलिए करना चाहती है कि जब कर्मचारी अपनी भविष्य निधि निकालते हैं तो वे अपने पैंशन फंड में से भी पैसा निकाल लेते हैं, क्योंकि पी.एफ. और पैंशन एक ही खाते का हिस्सा हैं।

महामारी के साथ ही बढ़ती बेरोजगारी की समस्या विकट हो गई है। पिछले साल महामारी के प्रकोप के बाद 31 मई 2021 तक कोविड एडवांस के तहत कुल 70.63 लाख कर्मचारियों ने पैसा निकाल लिया है। 1 अप्रैल 2020 से ई.पी.एफ.ओ. द्वारा 19 जून 2021 तक कोविड एडवांस सहित लगभग 3.90 करोड़ दावों का निपटारा किया गया है। 

बता दें कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों द्वारा हर महीने 24 प्रतिशत वैधानिक ई.पी.एफ.ओ. योगदान में से 8.33 प्रतिशत ई.पी.एस. (कर्मचारी पैंशन योजना) और शेष ई.पी.एफ. में जाता है। ई.पी.एफ.ओ. से किसी भी कारण से निकासी करते समय, ग्राहक अक्सर पैंशन राशि सहित अपनी सारी बचत निकाल लेते हैं। सरकार के अनुसार यह सेवानिवृत्ति पैंशन लाभ प्रावधानों के उद्देश्य को झटका देता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ई.पी.एफ.ओ. के तहत पी.एफ. और पैंशन योजनाओं में 2 अलग-अलग खाते होने चाहिएं, जबकि कानून के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर पी.एफ. कोष निकालने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, पैंशन खाते को आदर्श रूप से अछूता रखा जाना चाहिए। इससे पैंशन आय में वृद्धि होगी और बेहतर सामाजिक सुरक्षा कवरेज की पेशकश की जाएगी।’’ अधिकारी ने कहा कि इस साल की शुरूआत में एक आंतरिक सरकारी पैनल द्वारा ई.पी.एफ. और ई.पी.एस. खातों को अलग करने की सलाह देने के बाद ई.पी.एफ.ओ. बोर्ड की बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई थी।

दोनों खातों को अलग करना सबसे अच्छा समाधान: बृजेश उपाध्याय
ई.पी.एफ.ओ. के केंद्रीय बोर्ड के सदस्य बृजेश उपाध्याय ने कहा कि जैसे-जैसे कोविड-19 दूसरी लहर कम हो रही है, आप इस मोर्चे पर और कार्रवाई देखेंगे। वे कहते हैं कि वर्तमान में ई.पी.एफ.ओ. ग्राहक एक पूल खाता प्रणाली में हैं। ई.पी.एफ. और पैंशन के लिए अलग खाते की जरूरत है। लोग अधिक पैंशन की मांग कर रहे हैं और उसके लिए दोनों खातों को अलग करना सबसे अच्छा समाधान है। एक बार जब वे अलग हो जाते हैं, तो एक ग्राहक पैंशन में अधिक योगदान कर सकता है और सेवानिवृत्ति के बाद अधिक पैंशन प्राप्त करने का पात्र बन सकता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!