2000 रुपए के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट, RBI का नया बयान आया सामने

Edited By Updated: 03 Mar, 2026 01:45 PM

big on rs 2000 notes rbi issues new statement

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि 2,000 रुपए के 98.44 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपए के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। आरबीआई के सोमवार को जारी बयान के अनुसार, 19 मई, 2023 को जब...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि 2,000 रुपए के 98.44 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपए के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। आरबीआई के सोमवार को जारी बयान के अनुसार, 19 मई, 2023 को जब यह घोषणा की गई थी, तब बाजार में 2,000 रुपए के नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था। 28 फरवरी, 2026 को कारोबार बंद होने तक यह घटकर 5,551 करोड़ रुपए रह गया। 

रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों (आरबीआई निर्गम कार्यालय) में 19 मई, 2023 से 2000 रुपए के नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध है। नौ अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के निर्गम कार्यालय व्यक्तियों और संस्थाओं से 2,000 रुपए के नोट उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी स्वीकार कर रहे हैं। 

इसके अलावा, आम लोग देश के किसी भी डाकघर से 'इंडिया पोस्ट' के माध्यम से 2,000 रुपए के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए भेज सकते हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2,000 रुपए के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!