लैंडिंग के दौरान अलायंस एयर के विमान का फटा टायर, 41 यात्री थे सवार

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 06:11 PM

alliance air flight s tyre bursts during landing 41 passengers on board

दिल्ली से बिलासपुर आ रहे एक विमान का टायर शुक्रवार को बिलासपुर हवाईअड्डे पर उतरने समय फट गया। हालांकि, विमान में सवार सभी 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : दिल्ली से बिलासपुर आ रहे एक विमान का टायर शुक्रवार को बिलासपुर हवाईअड्डे पर उतरने समय फट गया। हालांकि, विमान में सवार सभी 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे विमान के हवाई अड्डे पर उतरते समय हुई। उन्होंने बताया कि अलायंस एयर के इस विमान (उड़ान संख्या 9आई613)में घटना के समय 37 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। अधिकारी ने बताया कि लैंडिंग के समय विमान के बाईं ओर का टायर पंचर हो गया।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद सभी यात्रियों और चालक दल सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और रनवे से टर्मिनल बिल्डिंग तक लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विमानन कंपनी ने बिलासपुर से आगे जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!