Closing Bell: सेंसेक्स 690 अंक चढ़ा, निफ्टी 21450 के ऊपर हुआ बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Jan, 2024 03:41 PM

bse closes beyond 71000 nifty also rises 215 points

शेयर बाजार में आज यानी 24 जनवरी को शुरूआती गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 689.76 (+0.98%) अंक की तेजी के साथ 71,060.31 वहीं निफ्टी में 215.15 (1.01%) अंकों की बढ़त के साथ 21,453.95 के स्तर पर बंद हुआ। जी के शेयर में आज 6% की तेजी है।...

​बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज यानी 24 जनवरी को शुरूआती गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 689.76 (+0.98%) अंक की तेजी के साथ 71,060.31 वहीं निफ्टी में 215.15 (1.01%) अंकों की बढ़त के साथ 21,453.95 के स्तर पर बंद हुआ। जी के शेयर में आज 6% की तेजी है। सोनी के साथ मर्जर कैंसिल होने के कारण कल इसमें 30% की गिरावट आई थी।

PunjabKesari

सरकारी बैंकिंग, फार्मा, FMGC और मेटल सेक्टर में तगड़ी खरीदारी दर्ज की गई। निफ्टी में हिंडाल्को और डॉ रेड्डीज करी 4 फीसदी उछलकर टॉप गेनर है। 

PunjabKesari

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 23 जनवरी को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,053 अंक की गिरावट के साथ 70,370 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 333 अंक की गिरावट रही। ये 21,238 के स्तर पर बंद हुआ था।

PunjabKesari

जी-सोनी की मर्जर डील कैंसिल होने के बाद आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 30% की गिरावट रही। ये 70.50 रुपए (30.47%) की गिरावट के साथ 160.90 रुपए पर बंद हुआ था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!