Stock Market Crash: शेयर बाजार में तेज गिरावट, सेंसेक्स 1022 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,000 से फिसला

Edited By Updated: 27 Mar, 2026 10:30 AM

bse plunges 1 022 points nifty slips below 23 000

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (27 मार्च) को गिरावट के साथ शुरुआत की। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर बनी अनिश्चितता ने निवेशकों के मूड को सतर्क बना दिया, जिसका सीधा...

बिजनेस डेस्कः वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (27 मार्च) को गिरावट के साथ शुरुआत की। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर बनी अनिश्चितता ने निवेशकों के मूड को सतर्क बना दिया, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला।

BSE Sensex 1022 अंकों से ज्यादा गिरकर 74,251.06 आ गया, वहीं, Nifty 50 भी दबाव में रहा। यह 308 अंक टूटकर 22,998.45 तक फिसल गया।

हैवीवेट शेयरों ने बढ़ाया दबाव

बाजार की गिरावट में दिग्गज कंपनियों का बड़ा हाथ रहा। HDFC Bank और Reliance Industries जैसे इंडेक्स हैवीवेट शेयरों में तेज बिकवाली ने बाजार को और नीचे खींचा। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई।

ग्लोबल संकेत भी कमजोर

एशियाई बाजारों में भी गिरावट का माहौल रहा। जापान का निक्केई 225 करीब 0.94% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 2.7% नीचे कारोबार करता दिखा। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी भारी दबाव देखने को मिला था—

  • S&P 500 में 1.74% गिरावट
  • Dow Jones में 1.01% कमजोरी
  • Nasdaq में 2.38% की बड़ी गिरावट
  • कच्चे तेल में नरमी, लेकिन चिंता बरकरार

इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी राहत देखने को मिली। Donald Trump ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर संभावित हमले को 10 दिन के लिए टालने की बात कही, जिससे बाजार में थोड़ी स्थिरता आई।

ब्रेंट क्रूड करीब 1.26% गिरकर 106.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है, जिससे बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!