सेंसेक्स 400 अंक बढ़त के साथ 56720 पर, इंडसइंड बैंक 3% बढ़ा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Dec, 2021 10:49 AM

bse up 400 points at 56720 indusind bank up 3

बुधवार को शेयर बाजार में भारी तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 400 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 56,720 पर पहुंच गया है। बैंकिंग स्टॉक्स आज बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं। इंडसइंड बैंक का शेयर 3% बढ़ा है।

नई दिल्लीः बुधवार को शेयर बाजार में भारी तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 400 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 56,720 पर पहुंच गया है। बैंकिंग स्टॉक्स आज बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं। इंडसइंड बैंक का शेयर 3% बढ़ा है।

सेंसेक्स 289 अंकों की बढ़त के साथ 56,319 पर खुला था। इसने दिन में 56,789 का ऊपरी स्तर और 56,595 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 7 शेयर गिरावट में और 23 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में विप्रो, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स और डॉ. रेड्‌डी हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में रिलायंस इंडस्ट्रीज, SBI, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा हैं।

निफ्टी में 110 अंक की बढ़त
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 16,881 पर कारोबार कर रहा है। यह 16,865 पर खुला था। दिन में इसने 16,910 का ऊपरी स्तर और 16,839 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 10 गिरावट में और 40 बढ़त में कारोबार कर रहे हैँ। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में टाटा मोटर्स, हिंडालको, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज हैं।

एशियन पेंट्स और सिप्ला में गिरावट
निफ्टी के गिरने वाले प्रमुख शेयर में पावर ग्रिड, SBI लाइफ, एशियन पेंट्स और सिप्ला हैं। कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 497 पॉइंट बढ़कर 56,319 पर बंद हुआ था। इस तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति 3.26 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। कल लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 255.83 लाख करोड़ रुपए रहा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!