चीन का निर्यात जनवरी-फरवरी में 22 प्रतिशत बढ़ा

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 01:14 PM

china s exports grew 22 in january february

अमेरिका के साथ व्यापार में कमी आने के बावजूद चीन का निर्यात वर्ष 2026 के पहले दो महीनों में सालाना आधार पर लगभग 22 प्रतिशत बढ़ गया। चीन के सीमा शुल्क प्रशासन की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-फरवरी 2026 की अवधि में चीन का आयात लगभग...

हांगकांगः अमेरिका के साथ व्यापार में कमी आने के बावजूद चीन का निर्यात वर्ष 2026 के पहले दो महीनों में सालाना आधार पर लगभग 22 प्रतिशत बढ़ गया। चीन के सीमा शुल्क प्रशासन की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-फरवरी 2026 की अवधि में चीन का आयात लगभग 20 प्रतिशत बढ़ा, जबकि दिसंबर में यह वृद्धि 5.7 प्रतिशत थी। अमेरिका से चीन के आयात में सालाना आधार पर लगभग 27 प्रतिशत की गिरावट आई।

हालांकि इस अवधि में निर्यात में 22 प्रतिशत की वृद्धि अर्थशास्त्रियों के अनुमान से अधिक रही। यह दिसंबर में दर्ज 6.6 प्रतिशत की वृद्धि दर से काफी ज्यादा है। अमेरिका के साथ तनाव के बावजूद चीन का निर्यात बढ़ना उसकी अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। वर्ष 2025 में चीन का निर्यात 5.5 प्रतिशत बढ़ा और उसका व्यापार अधिशेष बढ़कर लगभग 1.2 लाख करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। 

हालांकि पिछले दो महीनों में चीन से अमेरिका को होने वाले निर्यात में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई है लेकिन इस दौरान यूरोप एवं लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों में निर्यात बढ़ा है। जनवरी-फरवरी अवधि में चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष 213.6 अरब डॉलर रहा। चीन आम तौर पर इन दो महीनों के व्यापार आंकड़े एक साथ जारी करता है ताकि चंद्र नववर्ष अवकाश के कारण होने वाले मौसमी प्रभाव को कम किया जा सके। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन पिछले कुछ वर्षों से संपत्ति क्षेत्र में मंदी के कारण दबाव में है। यही कारण है कि चीन ने वर्ष 2026 के लिए आर्थिक वृद्धि दर का लक्ष्य 4.5 से 5.0 प्रतिशत तय किया है जो 1991 के बाद सबसे कम है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!