Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Mar, 2026 05:16 PM

भारत में क्रेडिट कार्ड का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही बैंक समय-समय पर अपने कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव भी करते रहते हैं। अब अप्रैल 2026 से कई बड़े बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड, खर्च सीमा और रिडेम्पशन नियमों में बदलाव लागू करने...
बिजनेस डेस्कः भारत में क्रेडिट कार्ड का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही बैंक समय-समय पर अपने कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव भी करते रहते हैं। अब अप्रैल 2026 से कई बड़े बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड, खर्च सीमा और रिडेम्पशन नियमों में बदलाव लागू करने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर लाखों कार्डधारकों पर पड़ सकता है और कई विशेषज्ञ इसे क्रेडिट कार्ड 'डीवैल्यूएशन' की नई लहर मान रहे हैं।
Axis Bank के कार्ड में बदलाव
Axis Bank ने अपने Airtel Axis Bank Credit Card के रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा की है, जो 12 अप्रैल 2026 से लागू होगा।
- एयरटेल मोबाइल, ब्रॉडबैंड और DTH पेमेंट पर 25% कैशबैक पहले की तरह जारी रहेगा।
- एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए किए गए यूटिलिटी पेमेंट पर 10% कैशबैक भी मिलेगा।
- लेकिन कैशबैक की अधिकतम सीमा अब बिलिंग साइकिल के दौरान अर्जित बेस कैशबैक से जोड़ी जाएगी।
इसके अलावा पहले Swiggy, Zomato और BigBasket पर मिलने वाला 10% कैशबैक अब बदलकर Zomato, Blinkit और District by Zomato पर किए गए ट्रांजैक्शन पर 10% वैल्यू बैक के रूप में मिलेगा। यह राशि पार्टनर वॉलेट में जमा होगी। साथ ही कार्ड के साथ मिलने वाले चार मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा भी समाप्त कर दी जाएगी।
Yes Bank ने बदली खर्च सीमा
Yes Bank ने भी 1 अप्रैल 2026 से यूटिलिटी बिल और ट्रांसपोर्ट से जुड़े ट्रांजैक्शन पर नई लिमिट लागू करने की घोषणा की है। बिजली, पानी और गैस जैसे बिलों के भुगतान पर तय मासिक सीमा पार करने के बाद 1% शुल्क और GST लगाया जाएगा।
नई लिमिट के तहत:
- प्राइवेट कार्ड: 1 लाख रुपए
- प्रीमियम कार्ड: 50 हजार रुपए
- अन्य कार्ड: 25 हजार रुपए
टोल और पुल भुगतान पर भी तय सीमा पार होने के बाद 1% ट्रांसपोर्ट शुल्क लगेगा। यह शुल्क प्रीमियम कार्ड के लिए 75,000 रुपए और अन्य कार्ड के लिए 50,000 रुपए की मासिक सीमा के बाद लागू होगा।
SBI Card के रिवॉर्ड नियम
SBI Card ने भी अपने रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन नियमों में बदलाव किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।
- अब कार्डधारक हर महीने अधिकतम 60,000 रिवॉर्ड पॉइंट ही स्टेटमेंट क्रेडिट के रूप में रिडीम कर पाएंगे।
- रिडेम्पशन केवल 4,000 पॉइंट के मल्टीपल (4,000, 8,000, 12,000 आदि) में ही किया जा सकेगा।
हालांकि कुछ प्रीमियम कार्ड वेरिएंट, जैसे Air India SBI Signature Card, इन नए नियमों से बाहर रहेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार इन बदलावों से ग्राहकों को मिलने वाले लाभ और खर्च करने की रणनीति दोनों पर असर पड़ सकता है, इसलिए कार्डधारकों को नए नियमों को समझकर ही अपने कार्ड का उपयोग करना चाहिए।