नेपाल त्रासदीः इंफोसिस की सहायक कंपनी के CEO लैक्स गोपीसेट्टी लापता, नहीं हो पा रहा संपर्क

Edited By Updated: 29 Aug, 2026 01:45 AM

info subsidiary ceo lax gopisetty missing

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद से उसकी अनुषंगी कंपनी 'इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज' के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इंफोसिस की अनुषंगी कंपनी...

नई दिल्लीः सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद से उसकी अनुषंगी कंपनी 'इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज' के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इंफोसिस की अनुषंगी कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के सार्वजनिक क्षेत्र पर केंद्रित है। कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है। उसने एक बयान में कहा कि गोपीसेट्टी निजी यात्रा पर उस क्षेत्र में गए थे और फिलहाल कंपनी की पहली प्राथमिकता उनकी सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करना है।

इंफोसिस ने कहा, ''हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि निजी यात्रा पर उस क्षेत्र में गए हमारे सहयोगी लैक्स गोपीसेट्टी से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है।'' कंपनी ने कहा कि वह गोपीसेट्टी के बारे में जानकारी जुटाने और उनसे संपर्क स्थापित करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। इंफोसिस ने कहा कि वह उनके परिवार के लगातार संपर्क में है और इस मुश्किल समय में हर जरूरी सहायता उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने कहा, ''हमारी संवेदनाएं लैक्स और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।''

इंफोसिस ने कहा कि नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और इसमें लोगों की मौत से वह बेहद दुखी है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से कम से कम 320 भारतीय अब भी लापता हैं और 400 अन्य चीन की ओर फंसे हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत हालात से निपटने में काठमांडू को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि चीन की ओर फंसे 153 भारतीय नागरिक सुरक्षित नेपाल पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों से बृहस्पतिवार को काठमांडू पहुंचे 21 भारतीय शुक्रवार दोपहर नई दिल्ली पहुंच गए।

इंफोसिस की वेबसाइट पर उपलब्ध गोपीसेट्टी के परिचय के अनुसार, वह सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों को रणनीति, प्रौद्योगिकी, संचालन और बदलाव से जुड़े मामलों में सलाह देते हैं तथा कंपनी की रणनीति और उसके क्रियान्वयन की देखरेख करते हैं। गोपीसेट्टी इससे पहले इंफोसिस में 'ग्लोबल वाइस प्रेजीडेंट' और बिजनेस एप्लीकेशंस एवं डिजिटल वर्कस्पेस सर्विस के प्रमुख थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका, यूरोप और एशिया में इस कारोबार का विस्तार किया। इंफोसिस से जुड़ने से पहले गोपीसेट्टी एक्सेंचर में प्रबंध निदेशक थे जहां उन्होंने उत्तरी अमेरिका में स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक सेवा कारोबार के एक हिस्से का नेतृत्व किया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!