Crypto Crash: क्रिप्टो मार्केट में भूचाल, डूबे ₹7.45 लाख करोड़, बिटकॉइन समेत बड़ी क्रिप्टो फिसलीं

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 04:04 PM

crypto crash 7 45 lakh crore wiped out major cryptocurrencies

वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टो बाजार भी गिरावट की चपेट में आ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर हुआ, जिससे पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में तेज गिरावट दर्ज की गई।

बिजनेस डेस्क: वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टो बाजार भी गिरावट की चपेट में आ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर हुआ, जिससे पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में तेज गिरावट दर्ज की गई।

मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप करीब 3.30% गिरकर 2.30 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। इससे पहले यह 2.38 ट्रिलियन डॉलर था यानी एक दिन में करीब 0.08 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 7.45 लाख करोड़ रुपए) की गिरावट दर्ज की गई। वहीं Fear & Greed Index गिरकर 28 पर आ गया, जो बाजार में बढ़ते डर को दिखाता है।

बिटकॉइन समेत बड़ी क्रिप्टो फिसलीं

  • Bitcoin: 3% से ज्यादा गिरकर करीब $66,630
  • Ethereum: 4% से ज्यादा गिरकर $2,046
  • XRP: 3% गिरकर $1.31
  • Binance Coin: 4.5% गिरकर $591
  • Solana: 6% से ज्यादा टूटकर $79

गिरावट की वजह

विश्लेषकों के अनुसार, ट्रंप के उस बयान ने बाजार को झटका दिया जिसमें उन्होंने 2–3 हफ्तों में ईरान पर बड़े एक्शन के संकेत दिए। इससे जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ी और निवेशकों ने जोखिम वाले एसेट्स जैसे क्रिप्टो से दूरी बनानी शुरू कर दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!