देश के सात प्रमुख शहरों में दफ्तरों की मांग 15% बढ़ी

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 02:42 PM

demand for office space rises 15 across seven major cities

देश के सात प्रमुख शहरों में दफ्तरों के लिए जगह पट्टे पर लेने की गतिविधि चालू वर्ष की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 15 प्रतिशत बढ़ गई है। संपत्ति सलाहकार कंपनी कोलियर्स इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान सातों शहरों में कुल 1.83 करोड़ वर्ग फुट...

बिजनेस डेस्कः देश के सात प्रमुख शहरों में दफ्तरों के लिए जगह पट्टे पर लेने की गतिविधि चालू वर्ष की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 15 प्रतिशत बढ़ गई है। संपत्ति सलाहकार कंपनी कोलियर्स इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान सातों शहरों में कुल 1.83 करोड़ वर्ग फुट जगह किराए पर ली गई, जो पिछले साल इसी समय 1.59 करोड़ वर्ग फुट थी। 

इन सात शहरों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा भारत में अपने केंद्रों का विस्तार किए जाने से दफ्तरों के बाजार में यह तेजी बनी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरू में दफ्तरों की मांग 18 प्रतिशत बढ़कर 53 लाख वर्ग फुट रही, जबकि हैदराबाद और पुणे में यह मांग दोगुनी होकर क्रमशः 34 लाख और 25 लाख वर्ग फुट तक पहुंच गई। मुंबई में भी इसमें 23 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में दफ्तरों की मांग 30 प्रतिशत गिरकर 23 लाख वर्ग फुट और चेन्नई में 31 प्रतिशत घटकर 20 लाख वर्ग फुट रह गई। कोलकाता में मांग पिछले साल के बराबर यानी एक लाख वर्ग फुट पर ही बनी रही।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!