UAE के बाद नीदरलैंड पहुंचे PM मोदी, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, जानिए पूरा कार्यक्रम

Edited By Updated: 16 May, 2026 03:00 AM

pm modi arrives in netherlands

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के महत्वपूर्ण विदेश दौरे के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम पहुंचे। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते ने आर्थिक...

एम्स्टर्डम/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के महत्वपूर्ण विदेश दौरे के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम पहुंचे। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते ने आर्थिक संबंधों को नई गति प्रदान की है।


यूएई से सीधे नीदरलैंड: हवाई अड्डे पर मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर'
प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ सफल वार्ता करने के बाद नीदरलैंड पहुंचे। एम्स्टर्डम हवाई अड्डे पर डच सरकार ने उनका पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रॉयल मिलिट्री परिवार के प्रमुख रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार, डच विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन और नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

सेमीकंडक्टर और स्वच्छ ऊर्जा पर टिकी दुनिया की नजरें
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आगमन के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर इस यात्रा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीदरलैंड के साथ यह मुलाकात सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा जैसे भविष्य के क्षेत्रों में भारत की पैठ मजबूत करने का एक बड़ा अवसर है। वह अपने डच समकक्ष रॉब जेटेन के साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए विस्तृत चर्चा करेंगे।

शाही परिवार से मुलाकात और प्रवासी भारतीयों से संवाद
प्रधानमंत्री अपने इस व्यस्त दौरे के दौरान नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए उन्होंने अपनी उत्सुकता जाहिर की है। गौरतलब है कि मोदी की यह नीदरलैंड यात्रा 2017 के बाद उनकी दूसरी आधिकारिक यात्रा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!