कैश की जगह अब सिर्फ क्लिक! अक्टूबर में UPI ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास

Edited By Updated: 03 Nov, 2025 12:09 PM

digital india rejoices during festive season largest transaction using upi

त्योहारी सीजन ने देश में डिजिटल पेमेंट को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। अक्टूबर 2025 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इस महीने कुल 20.7 अरब ट्रांजेक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 27.28 लाख करोड़ रुपए रही।

बिजनेस डेस्कः त्योहारी सीजन ने देश में डिजिटल पेमेंट को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। अक्टूबर 2025 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इस महीने कुल 20.7 अरब ट्रांजेक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 27.28 लाख करोड़ रुपए रही।

सितंबर 2025 की तुलना में लेनदेन की संख्या में 5% और मूल्य में 10% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, जीएसटी 2.0 सुधारों और त्योहारी खरीदारी ने इस तेजी को बढ़ावा दिया।

पे नियरबाई के संस्थापक एवं सीईओ आनंद कुमार बजाज ने कहा, “इस त्योहारी मौसम में यूपीआई ने छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक सबको डिजिटल भुगतान की सुविधा दी है। भारत अब इस रफ्तार को और आगे ले जा रहा है।”

IMPS और FASTag में भी तेजी

  • IMPS लेनदेन सितंबर के 39.4 करोड़ से बढ़कर 40.4 करोड़ पर पहुंच गए। कुल मूल्य 8% बढ़कर 6.42 लाख करोड़ रुपए हुआ।
  • FASTag ट्रांजेक्शन में भी 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, यह सितंबर के 33.3 करोड़ से बढ़कर 36.1 करोड़ पर पहुंच गया।
  • AEPS (आधार आधारित भुगतान प्रणाली) में लेनदेन 6% बढ़कर 11.2 करोड़ रुपए तक पहुंच गए।

डिजिटल पेमेंट्स के ये आंकड़े बताते हैं कि भारत में कैशलेस इकॉनमी अब मजबूती से आगे बढ़ रही है, और यूपीआई इसका सबसे बड़ा इंजन बन चुका है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!