Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Apr, 2026 01:40 PM

अगर इस हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों का शेड्यूल जरूर देख लें। अप्रैल के आखिरी और मई की शुरुआत वाले सप्ताह में कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं, जिससे कामकाज प्रभावित हो सकता है।
बिजनेस डेस्कः अगर इस हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों का शेड्यूल जरूर देख लें। अप्रैल के आखिरी और मई की शुरुआत वाले सप्ताह में कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं, जिससे कामकाज प्रभावित हो सकता है।
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक
1 मई (शुक्रवार) को Maharashtra Day और International Labour Day के मौके पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी इस दिन बैंक अवकाश रहेगा। हालांकि, सभी राज्यों में यह छुट्टी लागू नहीं होगी और कुछ जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं। इसके बाद 3 मई को रविवार होने के कारण पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
2 मई को खुला रहेगा बैंक
आरबीआई के नियमों के मुताबिक, बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। चूंकि 2 मई महीने का पहला शनिवार है, इसलिए इस दिन देशभर की शाखाओं में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।
मई महीने में छुट्टियों की लिस्ट
9 मई: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती और दूसरा शनिवार (अवकाश)
23 मई: चौथा शनिवार (अवकाश)
27-28 मई: बकरीद (ईद-उल-अजहा) की संभावित छुट्टियां
इसके अलावा 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार होने के कारण देशव्यापी अवकाश रहेगा।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI बिना रुकावट के काम करती रहेंगी। नकद निकासी के लिए ATM भी उपलब्ध रहेंगे लेकिन चेक क्लियरिंग और डिमांड ड्राफ्ट जैसी सेवाओं के लिए आपको अगला कार्यदिवस इंतजार करना पड़ सकता है।
छुट्टियों की जानकारी कहां देखें
बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और सरकारी फैसलों पर निर्भर करती हैं। सटीक जानकारी के लिए Reserve Bank of India की आधिकारिक वेबसाइट या अपने बैंक से संपर्क करना बेहतर रहेगा।