DMart का मुनाफा 17.5% बढ़ा, आय 18.6% बढ़कर ₹14,069 करोड़ हुई

Edited By Updated: 13 Jul, 2024 05:49 PM

dmart s profit increased by 17 5 in april june quarter

रिटेल चेन डीमार्ट को ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स की वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 773.82 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 17.5% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 658.75 करोड़ रुपए का...

नई दिल्लीः रिटेल चेन डीमार्ट को ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स की वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 773.82 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 17.5% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 658.75 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी ने 14,069.14 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया है। सालाना आधार पर इसमें 18.6% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले कंपनी ने 11,865.40 करोड़ रुपए की कमाई की थी। कंपनी ने आज शनिवार (13 जुलाई) को वित्त वर्ष 2025 के पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

डीमार्ट ने एक साल में 29.53% का रिटर्न दिया है

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर ने पिछले 5 दिन में 1.47%, एक महीने में 6.30%, 6 महीने में 28.30% और एक साल में 29.53% का रिटर्न दिया है। केवल इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो कंपनी ने 21.78% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 3.22 लाख करोड़ रुपए है।

सुपरमार्केट चेन डीमार्ट के फाउंडर हैं राधाकिशन दमानी

सुपरमार्केट चेन डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी हैं। उन्होंने डीमार्ट की शुरुआत 2002 में मुंबई के पवई इलाके से की थी। यहां उन्होंने डीमार्ट का पहला स्टोर ओपन किया था। 1999 में दमानी ने नई मुंबई के नेरूल में 'अपना बाजार' की एक फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, पर उन्हें यह मॉडल जमा नहीं था।

डिमार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था

डीमार्ट सुपरमार्केट चेन को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (ASL) ऑपरेट करती है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के CEO नेविल नोरोन्हा हैं। 68 साल के राधाकिशन दमानी की कंपनी डिमार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था। डी-मार्ट 21 मार्च 2017 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी, उस दिन कंपनी मार्केट कैप 39,988 करोड़ रुपए था। अब 3 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!