फरवरी में वाहनों की घरेलू खुदरा बिक्री 26% बढ़ी: फाडा

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 01:22 PM

domestic retail vehicle sales grew 26 percent in february fada

वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि फरवरी में वाहनों की घरेलू खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान जीएसटी सुधारों, बेहतर मांग और बाजार के भरोसे के कारण सभी श्रेणियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। पिछले महीने कुल...

नई दिल्लीः वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि फरवरी में वाहनों की घरेलू खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान जीएसटी सुधारों, बेहतर मांग और बाजार के भरोसे के कारण सभी श्रेणियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। पिछले महीने कुल खुदरा बिक्री 25.62 प्रतिशत बढ़कर 24,09,362 इकाई रही, जो फरवरी 2025 में 19,17,934 इकाई थी। 

फाडा के अध्यक्ष सी एस विघ्नेश्वर ने एक बयान में कहा, ''वृद्धि लगभग सभी श्रेणियों में रही... छह में पांच श्रेणियों - दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन (पीवी), वाणिज्यिक वाहन (सीवी) और ट्रैक्टर - ने फरवरी में मात्रा के लिहाज से अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की, जो बाजार में मांग की मजबूती को दर्शाता है।'' सालाना आधार पर दोपहिया वाहनों में 25 प्रतिशत, तिपहिया वाहनों में 24 प्रतिशत, यात्री वाहनों में 26 प्रतिशत और वाणिज्यिक वाहनों में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 3,94,768 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,13,015 इकाई थी। 

विघ्नेश्वर ने कहा, ''शहरी बाजारों में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि ग्रामीण बाजारों में 34 प्रतिशत का उछाल आया, जो महानगरों के अलावा निरंतर मजबूत मांग का संकेत देता है।'' उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेज वृद्धि विशेष रूप से उत्साहजनक है क्योंकि इससे छोटी कारों की बिक्री को समर्थन मिल रहा है। दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 17,00,505 इकाई रही, जो फरवरी 2025 में 13,60,155 इकाई थी। डीलरों ने इसका श्रेय अच्छी फसल के बाद ग्रामीण नकदी में सुधार, आकर्षक विपणन योजनाओं और जीएसटी संशोधनों के बाद बेहतर मूल्य को दिया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!