फैडरल रिजर्व के फैसले से अमरीकी शेयर बाजार में हाहाकार, 10 कंपनियों की मार्कीट वैल्यू से 1 लाख करोड़ डॉलर साफ

Edited By Updated: 10 May, 2022 04:07 PM

due to the decision of the federal reserve there is an outcry

अमरीकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ौतरी के बाद अमरीकी स्टॉक एक्सचेंज नैसडैक 100 में अब तक 10 फीसदी की गिरावट दर्ज हो चुकी है। सोमवार को नैसडैक 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। फैडरल रिजर्व (केंद्रीय बैंक) के प्रमुख जेरोम...

बिजनेस डेस्कः अमरीकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ौतरी के बाद अमरीकी स्टॉक एक्सचेंज नैसडैक 100 में अब तक 10 फीसदी की गिरावट दर्ज हो चुकी है। सोमवार को नैसडैक 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। फैडरल रिजर्व (केंद्रीय बैंक) के प्रमुख जेरोम पावेल ने कहा है कि ब्याज दरों में इस तरह की बढ़ौतरी जारी रहेगी।

बता दें कि 2020 के बाद यह सबसे बड़ी 3 दिवसीय गिरावट है। ब्लूमबर्ग के अनुसार टैक्नोलॉजी कंपनियों की बहुलता वाले इस एक्सचेंज ने 3 दिन में निवेशकों के 1.5 लाख करोड़ डॉलर डुबाे दिए हैं।
तीन दिन की बिकवाली में एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, एमेजॉन, टेस्ला, अल्फाबेट (गूगल की पेरैंट कंपनी), एनवीडिया, मेटा (फेसबुक की पेरैंट कंपनी) एस.एम.एल., एयर.बी.एन.बी. और इन्टूइट का बाजार मूल्यांकन 1 लाख करोड़ डॉलर तक लुढ़क गया है। इन सभी कंपनियों में एप्पल का बाजार मूल्यांकन सर्वाधिक (225 अरब डॉलर) है।

इस साल 25% गिरा नैसडैक
यू.एस. ट्रेजरी यील्ड्स में उछाल, बढ़ती महंगाई और ऊंची ब्याज दरों द्वारा मंदी की आहट से आशंकित नैसडैक इस साल अब तक 25 फीसदी लुढ़क चुका है। यह कोविड-19 की शुरूआत के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। गौरतलब है कि तब 1 महीने के अंदर नैसडैक 28 फीसदी लुढ़का था। हालांकि, गिरावट सिर्फ नैसडैक में दर्ज नहीं हो रही है। इसके अलावा एस. एंड पी. 500 भी 3.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इसकी भी स्थिति महामारी के बाद के सबसे बुरे दौर में है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!