वीडियो-फोटो अपलोड करने में आई दिक्कतों को फेसबुक ने किया दूर

Edited By Updated: 04 Jul, 2019 12:52 PM

facebook has overcome difficulties in uploading video photos away

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपनी सेवाओं में आई दिक्कतों को दूर कर लिया है। दुनिया भर के कई हिस्सों में हजारों उपयोगकर्ता इससे प्रभावित हुए। उपयोगकर्ताओं को तस्वीर और वीडियो अपलोड करने और भेजने में दिक्कत आ रही थी। यह दिक्कत फेसबुक के साथ-साथ...

सैन फ्रांसिस्को: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपनी सेवाओं में आई दिक्कतों को दूर कर लिया है। दुनिया भर के कई हिस्सों में हजारों उपयोगकर्ता इससे प्रभावित हुए। उपयोगकर्ताओं को तस्वीर और वीडियो अपलोड करने और भेजने में दिक्कत आ रही थी। यह दिक्कत फेसबुक के साथ-साथ व्हॉट्सएप और इंस्ट्राग्राम पर भी थी। 

फेसबुक ने वीरवार को सुबह अपने ट्वीट में कहा कि कुछ लोगों और कारोबारी इकाइयों को हमारे एप और वेबसाइट पर तस्वीर , वीडियो और अन्य फाइल अपलोड करने और भेजने में दिक्कत आ रही थी। इस दिक्कत को दूर कर दिया गया है। लोगों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। 

अमेरिकी मीडिया रपट के अनुसार, फेसबुक के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह दिक्कत नियमित रखरखाव परिचालन के दौरान आई एक गड़बड़ी के कारण हुई थी। गड़बड़ी की वजह से ही उपयोगकर्ताओं को तस्वीर और वीडियो भेजने या अपलोड करने में परेशानी हो रही थी। दुनियाभर के यूजर्स ने इस समस्या के बारे में ट्विटर पर शिकायत की थी।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!