मई में रत्न एवं आभूषण निर्यात 2.49% घटकर 204.79 करोड़ डॉलर पर आया

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 12:32 PM

gems and jewellery exports declined by 2 49 to 204 79 crore in may

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने कहा है कि सोने की ऊंची कीमतों और आपूर्ति में दिक्कतों के कारण मई में भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात सालाना आधार पर 2.49 प्रतिशत घटकर 204.79 करोड़ डॉलर (19,573.96 करोड़ रुपए) रह गया। जीजेईपीसी के...

मुंबईः रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने कहा है कि सोने की ऊंची कीमतों और आपूर्ति में दिक्कतों के कारण मई में भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात सालाना आधार पर 2.49 प्रतिशत घटकर 204.79 करोड़ डॉलर (19,573.96 करोड़ रुपए) रह गया। जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल इसी अवधि में निर्यात 210 करोड़ 2.1 लाख डॉलर (17,896.16 करोड़ रुपए) था। 

सोने के आभूषणों का कुल निर्यात मई में 14.75 प्रतिशत घटकर 75 करोड़ 84.4 लाख डॉलर (7,247.76 करोड़ रुपए) रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 88 करोड़ 96.3 लाख डॉलर (7,582.07 करोड़ रुपए) था। जीजेईपीसी ने बयान में कहा कि इस गिरावट की मुख्य वजह सादे सोने के आभूषण के निर्यात में भारी कमी थी, जो मई में 14.75 प्रतिशत घटकर 75 करोड़ 84.4 लाख डॉलर का रह गया। इस बीच, तराशे और पॉलिश किए गए हीरों का निर्यात मई में 3.31 प्रतिशत बढ़कर 98 करोड़ 7.3 लाख डॉलर (9,378.53 करोड़ रुपए) हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 94 करोड़ 93 लाख डॉलर (8,086.48 करोड़ रुपए) था। 

मई में पॉलिश किए गए प्रयोगशाला में विकसित हीरों के निर्यात में 25.99 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह 10 करोड़ 15 लाख डॉलर (970.27 करोड़ रुपए) हो गया, जबकि वर्ष 2025 के इसी महीने में यह आठ करोड़ 5.6 लाख डॉलर (686.84 करोड़ रुपए) था। चांदी के गहनों का निर्यात मई में 14.73 प्रतिशत बढ़कर नौ करोड़ 73.9 लाख डॉलर (928.02 करोड़ रुपए) हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आठ करोड़ 48.8 लाख डॉलर (724.78 करोड़ रुपए) था।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!