Edited By Rohini Oberoi,Updated: 30 Aug, 2026 12:27 PM

अफगानिस्तान में रविवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 9:36 बजे आया। इसका केंद्र धरती से 147 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
काबुल : अफगानिस्तान में रविवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 9:36 बजे आया। इसका केंद्र धरती से 147 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
NCS के मुताबिक इसका अक्षांश 36.347 उत्तर और देशांतर 71.496 पूर्व दर्ज किया गया। गनीमत यह रही कि इस भूकंप के बाद फिलहाल किसी भी तरह के बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की कोई तत्काल खबर सामने नहीं आई है।
वहीं रेड क्रॉस के अनुसार अफगानिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं खासकर हिंदू कुश क्षेत्र में जो एक बहुत सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। अफगानिस्तान में भूकंप का खतरा भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने वाले क्षेत्र में इसकी स्थिति से जुड़ा है। देश के कुछ हिस्सों जिसमें हेरात क्षेत्र भी शामिल है से एक बड़ी फॉल्ट लाइन भी गुजरती है।