Daily horoscope : आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, पूरी होगी मनचाही हर मुराद
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Aug, 2026 07:54 AM

मेष : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा आपकी किसी पेमैंट को
मेष : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला, नुकसान का भी डर होगा।
वृष: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, किसी कामकाजी समस्या को हल करने वाला, कामकाजी टूरिंग भी लाभ देगी।
मिथुन: किसी अफसर के लचकीले रुख के कारण किसी सरकारी समस्या के सुलझने की आशा बढ़ेगी, शत्रु भी कमजोर रहेंगे।
कर्क :यत्न करने पर किसी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी हो सकती है, धार्मिक सामाजिक कामों में ध्यान।
सिंह : सितारा पेट के लिए ठीक नहीं, इसलिए खान-पान में उन चीजों को यूज न करें जो तबीयत को सूट न करती हों।
कन्या : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर घरेलू मोर्चा पर तनातनी रहने का डर।
तुला: टैंस, अशांत, डिस्टर्ब मन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सकेंगे।
वृश्चिक: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, कामकाजी दशा भी ठीक-ठाक।
धनु : कोर्ट-कचहरी में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, आम हालात भी बेहतर रहेंगे।
मकर: बड़े लोग आपके प्रति सॉफ्ट, सपोर्टिव तथा हमदर्दना रुख रखेंगे, कामकाजी भागदौड़ बनी रहेगी।
कुंभ: टीचिंग, कोचिंग, पब्लिशिंग, मैडीसिन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
मीन : व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी,कोशिशों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।