CNG Price Hike : महंगाई का एक और झटका, दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी 3.89 रुपए महंगी, नई दरें आज से लागू

Edited By Updated: 29 Aug, 2026 05:59 AM

cng becomes costlier by rs 3 89 in delhi ncr new rates applicable from today

दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमत शनिवार से 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ जाएगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली: दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमत शनिवार से 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ जाएगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आईजीएल ने एक बयान में बताया कि सीएनजी के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) से पूरा किया जा रहा है, जिसकी हाजिर या मौजूदा बाजार में कीमतें पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से बढ़ी हैं।

कंपनी ने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और लागत पर इसका असर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में गैस की लागत में हुई बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि जरूरी हो गई है।'' आईजीएल ने कहा कि सीएनजी की नई कीमत शनिवार सुबह छह बजे से लागू होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!