गोदरेज प्रॉपर्टीज का जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 70% बढ़कर 649.88 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 04 May, 2026 03:07 PM

godrej properties  profit rises 70 649 88 crore

गोदरेज प्रॉपर्टीज का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 70 प्रतिशत बढ़कर 649.88 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि में 381.99 करोड़ रुपए था। रियल एस्टेट कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि...

नई दिल्लीः गोदरेज प्रॉपर्टीज का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 70 प्रतिशत बढ़कर 649.88 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि में 381.99 करोड़ रुपए था। रियल एस्टेट कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में कुल आय बढ़कर 3,806.65 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,681.06 करोड़ रुपए थी। 

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1,850.20 करोड़ रुपए हो गया जो वित्त वर्ष 2024-25 में 1,399.89 करोड़ रुपए था। वहीं, कुल आय सालाना आधार पर 6,967.05 करोड़ रुपए से बढ़कर 8,410.88 करोड़ रुपए हो गई। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में से एक है। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!