Gold बना दुनिया का सबसे कीमती एसेट, Nvidia से 7 गुना ज्यादा मार्केट कैप

Edited By Updated: 17 Oct, 2025 04:24 PM

gold becomes world s most valuable asset marketcap 7 times greater than nvidia

सोने ने आज नया शिखर छू लिया है। इसकी कीमत रोज-रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। इस साल सोने की कीमत में अब तक 60 प्रतिशत उछाल आ चुका है। अंर्तरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत पहली बार 4,300 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच चुकी है। इसके साथ ही सोने का मार्कीट...

बिजनेस डेस्कः सोने ने आज नया शिखर छू लिया है। इसकी कीमत रोज-रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। इस साल सोने की कीमत में अब तक 60 प्रतिशत उछाल आ चुका है। अंर्तरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत पहली बार 4,300 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच चुकी है। इसके साथ ही सोने का मार्कीट कैप 30 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। दुनिया के इतिहास में पहली बार कोई एसैट इस मुकाम पर पहुंची है। गोल्ड की बादशाहत का अनुमान आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसका मार्कीट कैप दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया से 7 गुना ज्यादा है।

गोल्ड की कीमत गुरुवार को 3.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,333 डॉलर प्रति औंस तक पहुंची। इसके हिसाब से गोल्ड का मार्कीट कैप 30.124 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। 

ए.आई. चिप बनाने वाली अमरीकी कंपनी एनवीडिया का मार्कीट कैप 4.426 ट्रिलियन डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट का मार्कीट कैप 3.802 ट्रिलियन डॉलर, आईफोन बनाने वाली एप्पल का 3.672 ट्रिलियन डॉलर, गूगल की पेरैंट कंपनी अल्फाबेट का 3.041 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि चांदी का मार्कीट कैप 3.001 डॉलर ट्रिलियन है। इस तरह सिल्वर दुनिया की छठी सबसे वैल्यूएबल एसैट है।

क्यों बढ़ रहा है सोना?

इस साल गोल्ड के मार्कीट कैप में 11 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। गोल्डमैन सॉक्स का कहना है कि दिसंबर 2026 तक सोने की कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। सोने की मांग में तेजी के कई कारण हैं। इसकी एक वजह यह है कि दुनिया के कई देशों के सैंट्रल बैंक अपने रिजर्व ने सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। साथ ही अमरीका के फैड रिजर्व के पॉलिसी रेट में कटौती करने की उम्मीद और डॉलर के कमजोर होने से भी निवेशक सोने का रुख कर रहे हैं।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!