Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Oct, 2025 10:22 AM

सोने-चांदी के दामों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार (8 अक्टूबर) को सोना लगातार तीसरे दिन नई ऊंचाई पर पहुंच गया और वायदा बाजार में रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोना 1,22,123 रुपए प्रति 10...
बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के दामों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार (8 अक्टूबर) को सोना लगातार तीसरे दिन नई ऊंचाई पर पहुंच गया और वायदा बाजार में रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोना 1,22,123 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1,47,490 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुएं मजबूती के साथ कारोबार कर रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,007.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,004.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 30.10 डॉलर की तेजी के साथ 4,034.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने आज 4,036.80 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.66 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.51 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.59 डॉलर की तेजी के साथ 48.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 48.51 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।
सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपए की तेजी के साथ 1,24,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। अमेरिका में वित्तीय शटडाउन और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण सोने में तेजी आई।
और ये भी पढ़े

Gold/Silver Price Today: सोने-चांदी में तेजी, MCX पर ₹1,52,700 के पार पहुंचा 10g सोने का भाव

Gold, Silver Rate Today: सोने-चांदी में गिरावट, MCX पर ₹1,52,085 पहुंचा 10g Gold Rate

MCX Gold Rate: सोने-चांदी में तेजी, ₹1,50,000 के पार पहुंचा सोने का भाव, चांदी में भी आया उछाल
वहीं, चांदी अपने उच्चतम स्तर से 3,400 रुपए गिरकर 1,54,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विशेषज्ञ सौमिल गांधी के अनुसार, सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की बढ़ती मांग और वैश्विक राजनीतिक अनिश्चितताओं ने सोने की कीमतों को रिकॉर्ड ऊँचाई तक पहुंचाया।