सोने की कीमतों में आज फिर आई गिरावट, चेक करें नए रेट्स

Edited By Updated: 21 Mar, 2022 11:50 AM

gold prices fall again today check new rates

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज अप्रैल वायदा सोने का भाव 0.08 फीसदी प्रति 10 ग्राम गिर गया। हालांकि, चांदी की कीमतों में तेजी आई है। एमसीएक्स पर मई वायदा चांदी की कीमत...

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज अप्रैल वायदा सोने का भाव 0.08 फीसदी प्रति 10 ग्राम गिर गया। हालांकि, चांदी की कीमतों में तेजी आई है। एमसीएक्स पर मई वायदा चांदी की कीमत में 0.21 फीसदी प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की दरें आज स्थिर थीं क्योंकि निवेशकों की नजर रूस-यूक्रेन में जारी जंग के घटनाक्रम पर थी। हाजिर सोना 1,921.80 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था, जो पिछले सप्ताह के दो सप्ताह के निचले स्तर के करीब ट्रेड कर रहा था।

पिछले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद सोने और चांदी में गिरावट आई और आगामी नीतिगत बैठकों में 6 और दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया। यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उच्च मुद्रास्फीति और कम आर्थिक विकास के बारे में भी चिंता व्यक्त की।

सोना-चांदी का नया भाव
आज एमसीएक्स पर अप्रैल वायदा सोने का दाम 41 रुपए घटकर 51.406 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।0 वहीं, मई वायदा चांदी की कीमत 140 रुपए बढ़कर 68,016 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। MCX पर सोने की कीमत हाई स्तर 55,558 रुपए प्रति 10 ग्राम से करीब 4000 रुपए गिर गई है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!