Gold-Silver खरीदने का है प्लान, तो पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 11:01 AM

planning to buy gold or silver check the latest rates first

अगर आप गोल्ड-सिल्वर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। सोमवार (21 सितंबर) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर दोनों कीमती धातुओं लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। गोल्ड

नई दिल्लीः अगर आप गोल्ड-सिल्वर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। सोमवार (21 सितंबर) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर दोनों कीमती धातुओं लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। गोल्ड 835 रुपए गिरकर 1,53,546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी भी 1554 रुपए टूटकर 2,40,049 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी में गिरावट आई है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,830 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,840 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के भाव में 24 कैरेट सोना 1,55,830 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,840 रुपए प्रति 10 ग्राम है। सोने में गिरावट आने के पीछे कुछ अहम वजहें भी हैं।

दिसंबर तक सोना ₹1.70 लाख पहुंच सकता है

कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, आम लोगों के साथ RBI जैसे दुनियाभर के सेंट्रल बैंक भी लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे अनिश्चितता के माहौल में भी सोने में तेजी जारी रहेगी और हालात सुधरने पर चांदी में भी बड़ी उछाल आएगी। मौजूदा रुझान को देखते हुए दिसंबर तक सोना ₹1.70 लाख और चांदी ₹3 लाख तक पहुंच सकती है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!