Gold-Silver Rate today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में तेजी जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 25 Sep, 2025 10:27 AM

gold prices fall silver continues to rise check rates

सोने के वायदा भाव में घरेलू बाजार में गुरुवार (25 सितंबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, चांदी के भाव में बढ़त जारी है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,12,400 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,34,234 रुपए के करीब कारोबार कर रहे...

बिजनेस डेस्कः सोने के वायदा भाव में घरेलू बाजार में गुरुवार (25 सितंबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, चांदी के भाव में बढ़त जारी है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,12,400 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,34,234 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार के शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,768.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,768.10 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 1.80 डॉलर की तेजी के साथ 3,769.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव 3,824.60 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू चुके हैं।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 44.12 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 44.19 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 44.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस माह इसने 44.77 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!