Gold Price in India: 10 दिनों में 3000 रुपए बढ़े सोने के दाम, जानें 18K, 22K और 24k Gold Price

Edited By Updated: 02 Sep, 2025 05:11 PM

gold prices increased by rs 3000 in 10 days know rate

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। अगस्त के आखिरी 10 दिनों में ही सोना करीब ₹3,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। सितंबर की शुरुआत में भी यह तेजी जारी है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोने के दाम में यह तेजी इसलिए है...

बिजनेस डेस्कः पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। अगस्त के आखिरी 10 दिनों में ही सोना करीब ₹3,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। सितंबर की शुरुआत में भी यह तेजी जारी है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोने के दाम में यह तेजी इसलिए है क्योंकि त्योहारी सीजन से पहले लोग इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार के जानकारों की मानें तो दशहरा और दिवाली से पहले सोने की बढ़ी मांग की वजह से यह ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच सकता है।

2 सितंबर 2025 को देश में 24 कैरेट सोना ₹1,06,090 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कल के मुकाबले ₹210 ज्यादा है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹200 और 18 कैरेट सोना ₹160 महंगा हुआ है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,06,240, 22 कैरेट ₹97,400 और 18 कैरेट ₹79,690 पर बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,06,090 और 22 कैरेट ₹97,250 पर कारोबार कर रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारी सीजन (दशहरा और दिवाली) से पहले बढ़ती मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते सोने की कीमतें ऐतिहासिक स्तर तक जा सकती हैं। डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क और वैश्विक तनाव भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!