Gold Price Down: रिकॉर्ड बनाने के बाद गिरे सोने के दाम, चांदी भी एक लाख से फिसली, जानें कितना सस्ता हुआ Gold-Silver

Edited By Updated: 21 Mar, 2025 10:12 AM

gold slipped from all time high silver also lost its shine

रिकॉर्ड बनाने के बाद आज सोने के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 88,446 रुपए पर कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव एक लाख से फिसल कर...

बिजनेस डेस्कः रिकॉर्ड बनाने के बाद आज सोने के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 88,446 रुपए पर कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव एक लाख से फिसल कर 98,825 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेज शुरुआत के बाद नरमी देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 3,052.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,043.80 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 2.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,041.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव गुरुवार को वायदा और हाजिर दोनों मार्केट में ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.12 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.99 डॉलर था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!