Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 May, 2026 10:48 AM

सर्राफा और वायदा बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 2,000 रुपए चढ़कर 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि चांदी की कीमत में 1,800 रुपए की गिरावट आई।
बिजनेस डेस्कः सर्राफा और वायदा बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 2,000 रुपए चढ़कर 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि चांदी की कीमत में 1,800 रुपए की गिरावट आई।
सोना मजबूत, चांदी फिसली
सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,54,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो पिछले सत्र के 1,52,800 रुपए से अधिक है। इस तेजी की मुख्य वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती और डॉलर की कमजोरी रही।
चांदी की कीमत 1,800 रुपए घटकर 2,42,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि एक दिन पहले यह 2,44,500 रुपए पर थी।
विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने की कीमतों में हाल की गिरावट के बाद सुधार देखने को मिला है। कमजोर डॉलर और बॉन्ड यील्ड में नरमी के कारण निवेशकों की खरीदारी बढ़ी, जिससे कीमतों को समर्थन मिला।
सोने के आयात में बड़ी गिरावट
भारत में अप्रैल महीने में सोने का आयात करीब 30 साल के निचले स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आयात केवल 15 टन रहने की संभावना है। इसकी बड़ी वजह यह है कि सरकार द्वारा 3% आईजीएसटी लगाए जाने के बाद बैंकों ने आयात कम कर दिया है।
तुलनात्मक रूप से, पिछले साल औसतन हर महीने करीब 60 टन सोने का आयात हुआ था, जबकि अप्रैल में यह घटकर लगभग 1.3 अरब डॉलर रह सकता है—जो पहले करीब 6 अरब डॉलर प्रति माह था। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय तृतीया जैसे बड़े त्योहार के बावजूद मांग में अपेक्षित बढ़त नहीं दिखी।