Gold Jewellery खरीदने का शानदार मौका! लगातार तीसरे दिन लुढ़के सोने के दाम

Edited By Updated: 26 Jul, 2025 12:19 PM

great opportunity to buy gold jewellery gold prices fell for the third

अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड दोनों के रेट नीचे आ गए हैं। ऐसे में ग्राहकों को कम...

बिजनेस डेस्कः अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड दोनों के रेट नीचे आ गए हैं। ऐसे में ग्राहकों को कम कीमत में ज्वेलरी खरीदने का मौका मिल रहा है। त्योहारी सीजन से पहले यह गिरावट खरीदारी के लिए एक बेहतरीन अवसर बन गई है।

अमेरिका के टैरिफ को लेकर चिंताओं के कुछ हद तक कम होने और डॉलर इंडेक्स के दो सप्ताह के निचले स्तर तक गिरने के चलते सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, स्पॉट मार्केट में कमजोर मांग ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है। गोल्ड लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज (26 जुलाई) 22 और 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। तीन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1860 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1710 नीचे गिरे हैं। 

4 बड़े महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,620 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹92,240 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,090 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,470 प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के आज के भाव

शहर 22 कैरेट (रुपए प्रति10 ग्राम) 24 कैरेट (रुपए प्रति 10 ग्राम)
हैदराबाद  92,090     1,00,470
बेंगलुरु     92,090     1,00,470
पटना 92,140 1,00,520
लखनऊ 92,240 1,00,620
अहमदाबाद 92,140 1,00,520
जयपुर   92,240   1,00,620

 

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी आज सस्ती

चांदी की बात करें तो आज 26 जुलाई को दिल्ली में चांदी ₹1,17,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,27,900 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!