Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Oct, 2026 12:38 PM

अग्नि सुरक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी एचडी फायर प्रोटेक्ट का शेयर बुधवार को शेयर बाजारों में मजबूत शुरुआत करते हुए निर्गम मूल्य 271 रुपए प्रति शेयर के मुकाबले करीब 24 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए। हालांकि, बाद में इसकी तेजी कुछ थम गई।
नई दिल्लीः अग्नि सुरक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी एचडी फायर प्रोटेक्ट का शेयर बुधवार को शेयर बाजारों में मजबूत शुरुआत करते हुए निर्गम मूल्य 271 रुपए प्रति शेयर के मुकाबले करीब 24 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए। हालांकि, बाद में इसकी तेजी कुछ थम गई। एनएसई पर शेयर 335 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 23.62 प्रतिशत अधिक है। हालांकि बाद में यह 306.75 रुपये पर कारोबार करने लगा, जो सूचीबद्धता के समय के भाव से 8.43 प्रतिशत कम है। बीएसई पर शेयर 334.40 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 23.39 प्रतिशत अधिक है।
बाद में यह शुरुआती स्तर से 8.88 प्रतिशत घटकर 304.70 रुपए पर कारोबार करने लगा। सूचीबद्धता के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण एनएसई पर 5,284.06 करोड़ रुपए और बीएसई पर 5,276.18 करोड़ रुपये रहा। एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड के 712 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 131.70 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने निर्गम के लिए 258 से 271 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।
मुंबई स्थित कंपनी का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था जिसके तहत प्रवर्तकों ने 2.63 करोड़ शेयर बेचे। एचडी फायर प्रोटेक्ट पानी, फोम और गैस आधारित आग बुझाने वाले समाधानों सहित अग्नि सुरक्षा उपकरणों एवं प्रणालियों की 'डिजाइनिंग' तथा उनका विनिर्माण करती है। कंपनी महाराष्ट्र में दो विनिर्माण संयंत्र संचालित करती है और तेल एवं गैस, रिफाइनिंग, पेट्रोरसायन, बिजली, दवा, वैमानिकी, डेटा सेंटर तथा भंडारण जैसे क्षेत्रों को सेवाएं देती है।