Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Nov, 2026 01:40 PM

Aaj Ka Good Luck ( 3rd November 2026): आज का दिन नई उम्मीदों, सकारात्मक ऊर्जा और कुछ नया करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश लेकर आया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, कार्यक्षेत्र, पारिवारिक...
Aaj Ka Good Luck ( 3rd November 2026): आज का दिन नई उम्मीदों, सकारात्मक ऊर्जा और कुछ नया करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश लेकर आया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, कार्यक्षेत्र, पारिवारिक रिश्तों और आर्थिक परिस्थितियों पर पड़ सकता है। ऐसे में हर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास शुभ संकेत और नए अवसर लेकर आ सकता है। किसी को कारोबार में लाभ के संकेत मिल सकते हैं तो किसी के लिए पारिवारिक जीवन में खुशियां और रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का समय हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का गुडलक, दिन को शुभ बनाने के विशेष उपाय और वे छोटे-छोटे कार्य, जिन्हें अपनाकर आप अपने दिन की शुरुआत सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं।
मेष- कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। जमीन-जायदाद खरीदने की योजना बन सकती है। धन-धान्य में वृद्धि देखने को मिलेगी।
उपाय- जल्दबाज़ी में निवेश न करें।
वृष- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। काम से जुड़ी कई बाधाएं दूर होंगी।
उपाय- सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेगा।
मिथुन- आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
उपाय- अफ़वाहो से दूर रहें।
कर्क- इस राशि के युवा अपने मनचाहे साथी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
उपाय- अपनी दीवानगी को काबू में रखें।
सिंह- जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। सैलरी बढ़ने के भी शुभ संकेत मिल रहे हैं।
उपाय- ऐसे मामलों में न पड़ें, जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।
कन्या- किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी।
उपाय- किसी का हंसी-मजाक न उड़ाएं
तुला- आज का दिन शुभता और सौभाग्य को लेकर आने वाला है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय- नहाने के पानी में गंगा जल डालें।
वृश्चिक- व्यवसाय में बहुत बड़ा लाभ आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। घर के किसी सदस्य के लिए किसी अच्छे घर से शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- सूझ-बूझ से काम लें।
धनु- किसी निवेश से अच्छा फायदा हो सकता है। ननिहाल पक्ष से अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी साबित होगी।
उपाय- सहनशक्ति बनाएं रखें।
मकर- आज आपका भाग्य मजबूत रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद रहेगी। घुटनों का दर्द पहले से बढ़ सकता है।
उपाय- प्रॉपर्टी न खरीदें।
कुंभ- वर्क प्लेस पर आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है, उस पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए समय अनुकूल है।
उपाय- अपने व्यवहार से दूसरों को परेशान न करें।
मीन- आज जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। घर की साफ-सफाई में माता का पूरा सहयोग करेंगे।
उपाय- झगड़ालू स्वभाव को काबू में रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ