हिंदुजा ग्लोबल उत्तरी आयरलैंड में 560 से ज्यादा भर्तियां करेगी

Edited By Updated: 23 Oct, 2021 06:19 PM

hinduja global will recruit more than 560 in northern ireland

हिंदुजा समूह की बीपीओ कंपनी हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस (एचजीएस) ने शनिवार को कहा कि उसकी योजना पूरे उत्तरी आयरलैंड में 560 से ज्यादा लोगों को नौकरी देने की है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया की उसने हाल में उत्तरी

नई दिल्लीः हिंदुजा समूह की बीपीओ कंपनी हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस (एचजीएस) ने शनिवार को कहा कि उसकी योजना पूरे उत्तरी आयरलैंड में 560 से ज्यादा लोगों को नौकरी देने की है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया की उसने हाल में उत्तरी आयरलैंड में 560 से अधिक लोगों को नौकरी देने के लिए एक योजना की घोषणा भी की है। ये सभी नौकरियां ग्राहक सेवा, प्रबंधन और सपोर्ट जैसे विभागों में दी जाएंगी। साथ ही कर्मचारियों को घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) का विकल्प भी दिया जाएगा। 

कंपनी ने कहा कि विभ्भिन पदों पर 400 लोगों को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। एचजीएस ब्रिटेन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एडम फोस्टर ने कहा कि हमें खुशी है कि कंपनी की उत्तरी आयरलैंड में पहुंच बढ़ रही है। हम उत्तरी आयरलैंड से अधिक लोगों को जोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!