Gold Price Prediction: कहां तक जाएगा सोने का भाव? एक्सपर्ट ने दिया 77% तेजी आने का अनुमान

Edited By Updated: 22 Sep, 2025 06:05 PM

how far will the price of gold go experts predict a 77 increase

सोना इस साल निवेशकों के लिए सबसे गर्म संपत्ति बनकर उभरा है। सोमवार, 22 सितंबर को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,12,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,03,350 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की...

बिजनेस डेस्कः सोना इस साल निवेशकों के लिए सबसे गर्म संपत्ति बनकर उभरा है। सोमवार, 22 सितंबर को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,12,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,03,350 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,722 डॉलर प्रति औंस रही।

जेफरीज के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड (Chris Wood) के अनुसार, सोने की कीमतें 1980 के बुल रन के स्तर तक पहुंच सकती हैं। वर्तमान में सोने की कीमत अमेरिकी प्रति व्यक्ति आय के मुकाबले कम है। अगर यह समान स्तर पर पहुंचती है, तो सोने में 77% तक का उछाल आ सकता है। इसका मतलब है कि भारत में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 2 लाख रुपए तक पहुंच सकता है।

इस साल सोने की कीमतों में अब तक 39% की तेजी आई है, जबकि 2024 में 27% की बढ़त हुई थी। पिछले 6 साल में सोने का भाव तीन गुना से अधिक बढ़ चुका है।

सोने की कीमतों में तेजी के कारण

  • रुपए की गिरावट ने सोने का आयात महंगा कर दिया है और त्योहार-शादी सीजन में मांग बढ़ी है, जिससे कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।
  • एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स के सीईओ मोहित कंबोज के मुताबिक, निवेशक सोने को सुरक्षित हेज मान रहे हैं और इस पर बड़ा दांव लगा रहे हैं।
  • डॉलर यूरो के मुकाबले दो महीने से निचले स्तर पर है और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4% के करीब है, जिससे सोने को सपोर्ट मिल रहा है।
  • फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। आगे भी कटौती का अनुमान है। इससे गोल्ड को सहारा मिला है।
  • मध्य पूर्व में गाजा में संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी घटनाओं के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
     

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!