Hyundai Discounts: हुंडई ने लगा दी ऑफर्स की झड़ी, कई कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 03:11 PM

hyundai rolls out slew of offers massive discounts available on several cars

अगर आप गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये बेस्ट ऑफर साबित हो सकते हैं। हुंडई (Hyundai) जून 2026 में ग्राहकों के लिए कई मॉडल्स पर डिस्काउंट की सौगात लेकर आई है। कंपनी अपने कई पॉपुलर मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज...

बिजनेस डेस्कः अगर आप गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये बेस्ट ऑफर साबित हो सकते हैं। हुंडई (Hyundai) जून 2026 में ग्राहकों के लिए कई मॉडल्स पर डिस्काउंट की सौगात लेकर आई है। कंपनी अपने कई पॉपुलर मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज लाभ, अपग्रेड बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स दे रही है। कंपनी ने अनुसार ये ऑफर्स डीलर, शहर और स्टॉक के आधार पर है।

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta)

Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Creta के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स मिलेंगे। इनमें 35,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, 15,000 रुपए का अपग्रेड बोनस और 3,000 रुपए का कॉर्पोरेट या सरकारी कर्मचारी बेनिफिट शामिल है।

हालांकि बेस E पेट्रोल वेरिएंट पर केवल 5,000 रुपए का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है। वहीं डीजल वेरिएंट्स पर 5,000 रुपए तक का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है।

Hyundai Verna के प्री-फेसलिफ्ट CVT वेरिएंट्स पर 95,000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है, जबकि नए फेसलिफ्ट मॉडल पर 55,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।

Hyundai Alcazar पर पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स के हिसाब से 75,000 रुपए तक और 45,000 रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं।

Hyundai i20 

प्रीमियम हैचबैक i20 और i20 N Line के वेरिएंट्स पर 63,000 रुपए तक की छूट उपलब्ध है, जबकि Hyundai Exter पर प्री-फेसलिफ्ट और फेसलिफ्ट दोनों वेरिएंट्स में 35,000 से 43,000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है। पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स इस ऑफर का हिस्सा हैं।

Hyundai Creta Electric के सभी वेरिएंट्स पर करीब 85,000 रुपए तक के लाभ मिल रहे हैं, जिसमें कैस डिस्काउंट, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हैं।

Hyundai Grand i10 Nios

Grand i10 Nios पर पेट्रोल वेरिएंट्स में 78,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा, इस दौरान 2-व्हीलर मालिकों को एडिशनल 10,000 रुपए का लाभ भी दिया जा रहा है।

इसके अलावा Hyundai Aura पर लगभग 25,000 रुपए तक का डिस्काउंट और Hyundai Venue के सभी वेरिएंट्स पर 5,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है।
 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!