नौ साल में सरकार ने DBT से 2.73 लाख करोड़ बचाए, वित्त मंत्री बोलीं- खामियों को दूर करने से मिली मदद

Edited By Updated: 15 Aug, 2023 10:41 AM

in nine years the government saved 2 73 lakh crores from dbt

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने बीते नौ साल में लक्षित लाभार्थियों के खातों में धन भेजने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) स्कीम अपनाकर 2.73 लाख करोड़ रुपए बचाए हैं। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) दिशा भारती की ओर से

नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने बीते नौ साल में लक्षित लाभार्थियों के खातों में धन भेजने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) स्कीम अपनाकर 2.73 लाख करोड़ रुपए बचाए हैं। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) दिशा भारती की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा कि डीबीटी से सरकारी योजना की खामियों को दूर करने और असली लाभार्थियों को लक्षित करने में मदद मिली।

वित्त मंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में शासन की दक्षता के साथ डीबीटी अपना कर हमने शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए अधिक धन उपलब्ध होने की संभावनाओं में सुधार किया। उन्होंने कहा कि डीबीटी के आने से पेंशन, काम के लिए मेहनताना, ब्याज छूट और एलपीजी गैस सब्सिडी योग लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जा रही है और सभी फर्जी बैंक खातों को खत्म कर दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!