इस लिस्ट में न्यूज़ीलैंड-जापान के बाद भारत का नाम, अमेरिका-चीन रह गए पीछे

Edited By Updated: 30 Jul, 2025 10:44 AM

india s name is after new zealand japan in this list america china remained beh

भारत ने पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार ‘द टेलीग्राफ’ की 2025 की टॉप टूरिज्म डेस्टिनेशन लिस्ट में भारत तीसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस लिस्ट में न्यूज़ीलैंड पहले और जापान दूसरे स्थान पर हैं, जबकि...

बिजनेस डेस्कः भारत ने पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार ‘द टेलीग्राफ’ की 2025 की टॉप टूरिज्म डेस्टिनेशन लिस्ट में भारत तीसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस लिस्ट में न्यूज़ीलैंड पहले और जापान दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अमेरिका और चीन जैसे बड़े देश भारत से पीछे हैं।

होटल सेक्टर की ग्लोबल पहचान

भारत की मेहमाननवाज़ी और लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को भी बड़ी अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। ओबेरॉय होटल्स को दुनिया का नंबर 1 होटल ब्रांड और ताज होटल्स को तीसरा स्थान मिला है। Indian Hotels Company Ltd (IHCL), जो ताज ब्रांड चलाती है, ने 2024 में अब तक 50 नए होटल लॉन्च किए हैं और 2030 तक 700 होटल्स का लक्ष्य तय किया है। इसी रेस में फ्रांस का Accor ग्रुप भी शामिल है, जो अपने होटल्स को तीन गुना तक बढ़ाने की तैयारी में है।

ट्रैवल ट्रेंड्स और इकोनॉमी का असर

भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 3,000 डॉलर पार कर चुकी है, जिससे देश में ट्रैवल हैबिट्स तेजी से बदले हैं। लोग अब साल में कई बार देश और विदेश की यात्राएं कर रहे हैं। इससे घरेलू पर्यटन को मजबूती मिल रही है। भारत में इस समय लगभग दो लाख ब्रांडेड होटल रूम्स हैं, जो आबादी के अनुपात में काफी कम हैं।

सिलीगुड़ी बना नया डेस्टिनेशन वेडिंग हब

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए अब सिलीगुड़ी नई पसंद बनता जा रहा है। बिहार और बंगाल के कई परिवार इस शांत हिल स्टेशन को विवाह स्थलों के रूप में चुन रहे हैं। मेफेयर के बाद अब ताज, आईटीसी और हयात जैसे बड़े ब्रांड्स भी यहां होटल्स खोलने की योजना में हैं। करोड़ों रुपए खर्च करने वाले परिवारों के लिए 100 कमरों वाले होटल भी पर्याप्त नहीं रह गए हैं।

भारत का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर अब केवल विकास नहीं बल्कि बदलाव की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!