भारतीय कंपनियों ने H1FY26 में बॉन्ड से जुटाए 5.47 लाख करोड़ रुपए

Edited By Updated: 16 Oct, 2025 12:49 PM

indian companies raised 5 47 lakh crore from bonds in h1fy26

भारतीय कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में घरेलू ऋण पूंजी बाजार में बॉन्ड के माध्यम से 5.47 लाख करोड़ रुपए से अधिक जुटाए। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कम यील्ड के बीच 3.44 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए, जबकि दूसरी तिमाही में यील्ड बढ़ने के...

बिजनेस डेस्कः भारतीय कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में घरेलू ऋण पूंजी बाजार में बॉन्ड के माध्यम से 5.47 लाख करोड़ रुपए से अधिक जुटाए। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कम यील्ड के बीच 3.44 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए, जबकि दूसरी तिमाही में यील्ड बढ़ने के कारण धन जुटाने की गति धीमी होकर 2.03 लाख करोड़ रुपए रह गई।

तीसरी तिमाही में बॉन्ड मार्केट में गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद

विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक के नरम रुख, बैंकों की बॉन्ड मार्केट में कम उपस्थिति और निवेशकों की अल्प व मध्यम अवधि की परिपक्वता में बढ़ती रुचि के कारण तीसरी तिमाही में बॉन्ड बाजार में गतिविधियां फिर से बढ़ने की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 26 में बॉन्ड से 4.33% अधिक धन जुटाया गया

प्राइम डेटा बेस के अनुसार, वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही की तुलना में वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में कंपनियों ने बॉन्ड से 4.33 प्रतिशत अधिक धन जुटाया। वित्त वर्ष 25 में कंपनियों ने बॉन्ड से लगभग 11 लाख करोड़ रुपए, जबकि वित्त वर्ष 24 में 10.22 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे।

विशेषज्ञों ने बताया कि ऋण बाजार में बैंकों से अधिक धन जुटाने की प्रवृत्ति बनी रही और अप्रैल, मई और जून में हर महीने 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक धन जुटाया गया। दूसरी तिमाही में अमेरिका द्वारा भारत पर शुल्क लगाने के कारण बॉन्ड यील्ड बढ़ी, जिससे धन जुटाने की गति धीमी हुई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!