Meesho को बड़ा झटका, आयकर विभाग ने भेजा 1500 करोड़ का टैक्स नोटिस

Edited By Updated: 07 Mar, 2026 05:23 PM

big blow to meesho income tax department sends tax notice rs 1500 crore

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho को आयकर विभाग की ओर से करीब 1,500 करोड़ रुपए का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने 7 मार्च को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह नोटिस असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए जारी किया गया है।

बिजनेस डेस्कः ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho को आयकर विभाग की ओर से करीब 1,500 करोड़ रुपए का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने 7 मार्च को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह नोटिस असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए जारी किया गया है।

आयकर विभाग ने Income Tax Act 1961 की धारा 143(3) के तहत असेसमेंट ऑर्डर जारी किया है और धारा 156 के तहत डिमांड नोटिस भेजा है। कंपनी के अनुसार कुल टैक्स डिमांड 1,499 करोड़ रुपए से अधिक है, जिसमें ब्याज भी शामिल है।

आदेश को अदालत में चुनौती देगा मीशो

कंपनी ने कहा कि वह आयकर विभाग के इस फैसले से सहमत नहीं है। मीशो का मानना है कि असेसमेंट ऑर्डर में किए गए समायोजन और टिप्पणियां सही नहीं हैं। कंपनी का कहना है कि उसके पास मजबूत कानूनी और तथ्यात्मक आधार हैं, जिनके आधार पर वह इस डिमांड को अदालत में चुनौती देगी।

पहले भी मिल चुका है नोटिस

मीशो के अनुसार इससे पहले असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए भी इसी तरह का नोटिस जारी किया गया था। उस मामले में कंपनी ने Karnataka High Court में याचिका दायर की थी। अदालत ने 17 अप्रैल 2025 को उस डिमांड नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

नतीजों के बाद आया नोटिस

यह टैक्स नोटिस ऐसे समय आया है जब कंपनी के हालिया तिमाही नतीजों में घाटा काफी बढ़ा हुआ दिखा है। दिसंबर तिमाही में मीशो का नेट लॉस करीब 12 गुना बढ़कर 491 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 37.4 करोड़ रुपए था।

हालांकि कंपनी की आय 32% बढ़कर 3,517.6 करोड़ रुपए पहुंच गई। इस दौरान ऑर्डर की संख्या 36% बढ़कर 69 करोड़ हो गई, जबकि ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स 34% बढ़कर 25.1 करोड़ हो गए।

गौरतलब है कि Vidit Aatrey और Sanjeev Barnwal ने 2015 में मीशो की शुरुआत की थी। यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म खास तौर पर छोटे शहरों और छोटे कारोबारियों पर फोकस करता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!