भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार बरकरार, 7.4% ग्रोथ का अनुमान

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 11:09 AM

indian economy maintains its rapid pace with a projected growth rate of 7 4

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था “अच्छी स्थिति” में बनी हुई है और लगातार सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है। मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए RBI...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था “अच्छी स्थिति” में बनी हुई है और लगातार सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है। मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर यथावत रखने का फैसला किया।

गवर्नर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में वास्तविक GDP वृद्धि दर लगभग 7.4% रहने का अनुमान है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही GDP और महंगाई के आंकड़ों को मापने के लिए नई सांख्यिकीय श्रृंखला (New Series) लागू की जाएगी, जिससे प्रमुख मैक्रोइकोनॉमिक संकेतकों की रिपोर्टिंग और अधिक सटीक हो सकेगी।

RBI ने वित्त वर्ष 2027 के लिए पूरे साल का GDP अनुमान अप्रैल की मौद्रिक नीति बैठक तक टाल दिया है। नई GDP सीरीज लागू होने के बाद ही केंद्रीय बैंक आगे का ग्रोथ प्रोजेक्शन जारी करेगा। वहीं FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7.3% से बढ़ाकर 7.4% कर दिया गया है। Q3 FY26 का अनुमान 7% पर बरकरार रखा गया है, जबकि चौथी तिमाही में 6.5% वृद्धि की उम्मीद जताई गई है। आगे के अनुमान में RBI ने Q1 FY27 के लिए ग्रोथ 6.7% से बढ़ाकर 6.9% और Q2 FY27 के लिए 6.8% से बढ़ाकर 7% कर दी है।

GVA और सेक्टर ग्रोथ

गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में सकल मूल्य वर्धन (GVA) की अहम भूमिका होगी और इसकी वृद्धि दर करीब 7.3% रहने का अनुमान है। मजबूत सेवा क्षेत्र इस वृद्धि का मुख्य आधार बनेगा। इसके अलावा विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र में भी सुधार और अच्छी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मजबूत घरेलू मांग और सकारात्मक आर्थिक संकेतक यह दिखाते हैं कि भारत अपनी आंतरिक आर्थिक मजबूती के दम पर बाहरी झटकों का सामना करने में सक्षम है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!