शराब, शीशमहल और शायरी… राज्यसभा में PM मोदी का 'AAP' पर बड़ा हमला

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 06:09 PM

pm modi launches a major attack on aap in rajya sabha

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन उस वक्त खास बन गया, जब उन्होंने राजनीतिक हमले को शायराना अंदाज़ में पेश किया। बिना किसी का नाम लिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने तीखे शब्दों में विपक्ष पर कटाक्ष किया।

नेशनल डेस्क : गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शायराना अंदाज़ में विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने हालिया ट्रेड डील्स का ज़िक्र किया और कहा कि पूरी दुनिया भारत की व्यापारिक समझौतों की तारीफ कर रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता को लेकर जो चिंताएं थीं, वे अब कम हो रही हैं और भारत के युवाओं के लिए दुनिया का बाज़ार खुल चुका है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत लगातार भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील्स पर हस्ताक्षर कर रहा है। पिछले कुछ समय में भारत ने दुनिया के 9 बड़े और अहम देशों के साथ समझौते किए हैं। इसके साथ ही 27 देशों के साथ एकसाथ अब तक की सबसे बड़ी डील हुई है, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है। पीएम मोदी ने कहा कि इन समझौतों से नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव आ रहा है।

हालांकि, पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय पर सदन में चर्चा का स्तर और ऊंचा होना चाहिए था, लेकिन विपक्ष ने यह मौका गंवा दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चर्चा ही दिशाहीन हो, तो देश कैसे भरोसा करे।

विपक्ष पर तीखे आरोप… नाम लिए बिना बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि एक सदस्य आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे, जो खुद को राजा कहलाने में गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर इशारों-इशारों में हमला करते हुए कहा कि जो लोग निर्ममता के सभी पैमाने पूरे कर रहे हैं, वे आज उपदेश दे रहे हैं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों में ताकत झोंकी जा रही है, जबकि वही घुसपैठिए युवाओं की रोज़ी-रोटी और आदिवासियों की ज़मीन छीन रहे हैं।

AAP पर शायरी का वार

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक माननीय सदस्य काफी कुछ बोल रहे थे, जबकि उनकी पूरी सरकार शराब में डूबी हुई है। शायराना लहजे में विपक्ष को आईना दिखाते हुए उन्होंने कहा- “तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे।”

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और लेफ्ट पार्टियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये दल दशकों तक केंद्र और राज्यों में सत्ता में रहे, लेकिन उनकी प्राथमिकता देश नहीं, बल्कि अपनी जेबें भरना रही। पीएम मोदी ने कहा कि आज जब ट्रेड डील्स की बात हो रही है और देश आगे बढ़ रहा है, तो विपक्ष को भी आत्ममंथन करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!