पंजाब केसरी ग्रुप पर GST रेड को लेकर Sushil Rinku की कड़ी निंदा, Live होकर आम आदमी पार्टी पर निकाली भड़ास!

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 04:55 PM

sushil rinku spoke about the punjab kesari group raid

पंजाब केसरी ग्रुप पर आज स्टेट GST विभाग की रेड को लेकर सियासत गरमा गई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब केसरी ग्रुप पर आज स्टेट GST विभाग की रेड को लेकर सियासत गरमा गई है। इस बीच भाजपा नेता सुशील रिंकू ने Live आकर आम आदमी पार्टी सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह घटना एक बार फिर मुगलों और अंग्रेजों के दौर की याद दिलाती है, जब लोगों पर ज़ुल्म किए जाते थे और सत्ता के पक्ष में खड़े लोगों को बख्श दिया जाता था।

सुशील रिंकू ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के व्यवहार से साफ साबित होता है कि सरकार के खिलाफ उठने वाली कलम और आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर पंजाब सरकार द्वारा पंजाब केसरी ग्रुप पर रेड करवाई गई है, जो बेहद निंदनीय है। सुशील रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पहले भी कई संस्थानों को दबाने की कोशिश कर चुकी है। चाहे वह पंजाब केसरी/जगबाणी समूह हो या डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों-सभी को अपने विचार रखने, रिश्ते निभाने और ईमानदारी से कार्य करने का अधिकार है। किसी को भी इस तरह दबाया नहीं जा सकता।

सुशील रिंकू ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार को वही मीडिया चाहिए जो उसके पक्ष में बोले, जबकि सरकार के खिलाफ सवाल उठाने वाले मीडिया संस्थानों को दबाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यह नहीं समझ रही कि वह किससे टकरा रही है। सुप्रीम कोर्ट से पंजाब केसरी को राहत मिल चुकी है, इसके बावजूद सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इतने बड़े मीडिया संस्थान पर दबाव बना सकती है, तो आम जनता का क्या हाल होगा। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन रहा है। सुशील रिंकू ने पंजाब सरकार के इस रवैये की कड़ी निंदा की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!