पंजाब केसरी ग्रुप पर GST रेड: मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- मीडिया से डरती है आम आदमी पार्टी सरकार

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 05:37 PM

manjinder singh sirsa

पंजाब केसरी ग्रुप पर हुई स्टेट GST की रेड को लेकर विपक्ष ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।

पंजाब डेस्क: पंजाब केसरी ग्रुप पर हुई स्टेट GST की रेड को लेकर विपक्ष ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट शेयर कहा कि, ''केजरीवाल-मान की जोड़ी ने पंजाब को प्रतिशोध की राजनीति की लेबोरेटरी बना दिया है। शासन करने के बजाय सरकार अजाद मीडिया को डराने और चुप कराने के लिए GST रेड का इस्तेमाल कर रही है।

PunjabKesari

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ की गई ताजा कार्रवाई पूरी तरह प्रतिशोधात्मक है और यह सत्तावादी रवैये को दर्शाती है। इसे स्वतंत्र मीडिया को डराने की कोशिश बताया गया है। जो सरकार स्वतंत्र पत्रकारिता से डरती है, वह दरअसल लोकतंत्र से डरती है। मीडिया संस्थानों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आम आदमी पार्टी की हताशा और आलोचना को सहन न कर पाने की मानसिकता को उजागर करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं और आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने की हर कोशिश का विरोध करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!